ताज़ा ख़बरें

*कुलदीप सिंह गुर्जर: श्रम संहिता से श्रमिक सम्मान और सुरक्षा को नया आधार*

खास खबर

*कुलदीप सिंह गुर्जर: श्रम संहिता से श्रमिक सम्मान और सुरक्षा को नया आधार*
*भारतीय मजदूर संघ ने आयोजित किया श्रम संहिता श्रमिक संवाद कार्यक्रम*

खंडवा//
चार श्रम संहिताओं के माध्यम से 29 श्रम कानूनों को एकीकृत कर श्रमिकों को सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों का मजबूत आधार मिला है। भारतीय मजदूर संघ की मांग पर पहली बार टैग प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे श्रमिकों की पहचान और उनके अधिकार विधिसम्मत रूप से सुरक्षित होंगे। यह बात भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री माननीय कुलदीप सिंह गुर्जर ने खंडवा प्रवास के दौरान आयोजित श्रम संहिता श्रमिक संवाद कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मजदूर संघ जिला ईकाई खंडवा द्वारा लायंस भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिक गीत के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रमिक चेतना और संगठनात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मंच पर माननीय कुलदीप सिंह गुर्जर, विभाग प्रमुख, जिला अध्यक्ष श्री राजीव मालवीय एवं जिला मंत्री प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में श्री गुर्जर ने कहा कि अब नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य किया गया है, जिससे श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित होगा और शोषण की संभावनाएं समाप्त होंगी। साथ ही श्रम से जुड़े विषयों पर विधि-सम्मत पत्राचार की व्यवस्था तय की गई है। उन्होंने बताया कि आजादी पूर्व बने श्रम कानूनों में वर्तमान परिस्थितियों और बदलते कार्य परिवेश के अनुरूप संशोधन किए गए हैं, ताकि श्रमिकों को समयानुकूल संरक्षण मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार भारत ने G-20 के अंतर्गत लेबर-20 की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ ने की वैश्विक नेतृत्व प्रस्तुत किया, जो श्रमिक संगठनों की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।
श्री गुर्जर ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबी भारत और कुटुंब प्रबोधन को श्रमिक आंदोलन के प्रमुख आयाम बताते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल मजदूरी की बात नहीं करता, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सहभागी श्रमिक वर्ग तैयार करने का कार्य कर रहा है।
भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ने आयाम संयोजकों घोषणा की पटवारी संघ के अश्वनी सैनी को सामाजिक समरसता जिला संयोजक , अतिथि शिक्षक संघ के ओमप्रकाश प्रजापति को स्वदेशी आयाम जिला संयोजक तथा आर के पांचाल को स्वालंबी भारत अभियान के जिला संयोजक बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री प्रवीण शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राजीव मालवीय, कोषाध्यक्ष श्री विजय सनावा, जिलासह मंत्री श्री राकेश मालवीय एवं कार्यालय मंत्री श्री योगेश पटेल सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!