
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड पर आयोजित हुई एथलेटीट प्रतियोगिता।
खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सर्वांगीण विकास को
लेकर कार्य किया जा रहा है वहीं युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने पूरे देश की लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ युवाओं को खेल से जुड़ने को लेकर यह आयोजन किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में पूरे संसदीय क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है, इस प्रतियोगिता में 10 प्रकार के खेल खेले जा रहे हैं, खंडवा विधानसभा क्षेत्र में भी संसद के महोत्सव के अंतर्गत विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल एवं उनके सहयोगी टीम के द्वारा स्कूल एवं मैदानो में स्कूली छात्राओं के साथ युवाओं की खेल प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को खण्डवा विधानसभा की विधानसभा स्तरीय विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर , 800 मीटर , 5000 मीटर रेस का आयोजन पुलिस ग्राउंड पर किया गया . इस अवसर पर आयोजन के विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पालीवाल और एथलेटिक कोचों और रेफरी के सहयोग से विभिन्न खेल आयोजन सम्पादित किये गये खेल कोच एवं रेफरी के रूप में नितेश यादव ,निलेश महाजन ,भीम जावरकर ,रोहित शर्मा,अरुण,रितेश सोलंकी ,करण मोर ,सुनील किराडे ,राधे मोर ,,पवन जमरे ,अजय सोलंकी ,आर्यन पटेल पर उपस्तिथ रहे . इस आयोजन में प्रभारी दिनेश पालीवाल की साथ ही बतौर आतिथी यशदीप चौरे , प्रवक्ता सुनील जैन, विनित सोनी , अजय मालविय, विकास सातले, ऋतुराज पाठक क्रिकेट कोच सदान्द यादव, दिलीप तोमर, सागर आरतानी, आशीष चटकेले, चंद्रेश पचोरी उपस्तिथ रहे . समापन अवसर पर अतिथियों ने सम्बोधित कर प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया। निश्चित ही सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बड़ा माध्यम साबित हो रहा है, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पूरी टीम को सफल आयोजन के लिये बहुत बहुत बधाई .









