ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में तेजस्विनी महिला संघों की बैठक आयोजित की गई

तेजस्विनी महिला संघों को मिला नया संबल

आंगनवाड़ी केंद्रों में पुनः मिलेगा मिलेट्स आधारित नाश्ता

डिंडौरी : 19 दिसंबर, 2025

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में तेजस्विनी महिला संघों की बैठक आयोजित की ग। बैठक में महिला संघों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार के रूप में वितरित किए जा रहे मिलेट्स आधारित कुकीज एवं नमकीन के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017-18 से तेजस्विनी महिला संघों द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलेट्स आधारित कुकीज, नमकीन एवं सेव-मुरमुरा का वितरण सुबह के नाश्ते के रूप में किया जा रहा था, जिसे अप्रैल 2025 में बंद कर दिया गया था। महिला संघों के अनुरोध पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला स्तरीय समिति का गठन कर प्रस्ताव पर विचार किया।

समिति की अनुशंसा पर कलेक्टर ने पुनः आंगनवाड़ी केंद्रों में सुबह के नाश्ते में कुकीज, नमकीन एवं सेव-मुरमुरा वितरण का निर्णय लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने महिला संघों को आदेश पत्र प्रदान करते हुए निर्देशित किया कि नाश्ता गुणवत्तापूर्ण, निर्धारित मासिक मेनू के अनुसार तथा समय-सीमा में वितरित किया जाए।

कार्य पुनः प्रारंभ होने पर महिला संघों की महिलाओं ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपनी इकाइयों के भ्रमण हेतु आग्रह किया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्याम सिंगोर, समन्वयक महिला वित्त एवं विकास निगम तथा तेजस्विनी संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं संघमित्र उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!