ताज़ा ख़बरें

पेंशनर निराकरण एसोसिएशन मध्य प्रदेश का छठवा वार्षिक अधिवेशन संपन्न

खास खबर

पेंशनर निराकरण एसोसिएशन मध्य प्रदेश का छठवा वार्षिक अधिवेशन संपन्न

बैठक में पेंशनर समस्या निराकरण संगठन मध्य प्रदेश का हुआ गठन।

दर्शनसिंह तलरेजा अध्यक्ष जवाहरलाल जैन प्रांतीय सचिव हुए निर्वाचित।

महिला प्रकोष्ठ में कमला ठाकुर रेखा चौहान उपाध्यक्ष चुनी गई।

खंडवा। पेंशनर्स समस्या निराकरण एसोसिएशन मध्य प्रदेश का छटवां वार्षिक अधिवेशन गंगराडे धर्मशाला बड़गांव भीला रोड खडंवा पर सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिये नयी प्रांतीय कार्यकारणी का गठन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया प्रांतीय नयी कार्यकारणी मे दर्शन सिंह तलरेजा को पुन: आगामी तीन वर्षों के लिए प्रांतीय अध्यक्ष पद पर एवं चन्द्रशेखर कोठारी को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया | साथ ही एसोसिएशन के संरक्षक पद पर संतोष कुमार गीते को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नयी प्रांतीय कार्यकारणी मे महिला प्रकोष्ट से प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर कमला ठाकुर एवं रेखा चौहान को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया | प्रांतीय सचिव पद पर जवाहरलाल जैन,प्रांतीय कोषाध्यछ पद पर शब्बीर अहमद शेख, संयुक्त सचिव पद पर मांगीलाल चौहान, पदेन सदस्य के दो पदो पर रमेशचन्द्र मुजमेर एवं भगवान सिंह पाचोरे को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।नवीन पदाधिकारियो द्वारा उपस्थिति सभी आजीवन सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। अधिवेशन मे सभी उपस्थिति सदस्यों को स्वल्पाहार करवाया गया। अंत मे दिवंगत सदस्यों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की जाकर अधिवेशन का समापन किया गया। उपस्थिति सदस्यों का आभार जवाहरलाल जैन सचिव द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!