
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर से मिलकर एसआईआर की प्रक्रिया में अनियमितताओं के भौतिक सत्यापन के लिए दिया आवेदन
खण्डवा/
दिनांक 17 दिसंबर बुधवार को एसआईआर की प्रक्रिया में अनियमितताओं के भौतिक सत्यापन के संबंध में कलेक्टर ऋषव गुप्ता से मिलकर आवेदन देकर कार्यवाही की मांग जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने की।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुचकर
पत्र देते हुए कि मतदाता सुची पुनरिक्षण कार्यकम से संबधित अनेक बिंदुओं की और ध्यान आकर्षित करवाते हुए कहा कि
1. दिनांक 9 दिसंबर 2025 के बाद एसआईआर से संबधित कोई भी डाटा शेयर नहीं किया गया हैं व जिनके नाम इसके बाद जोड़े गये हैं उन मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जाना आवश्यक है ताकि सुची की शुध्दता निश्चत की जा सके।
2. मैपिंग प्रक्रिया में ए केटेगरी के लोग जिनका नाम कही और दर्ज बताया जा रहा था ऐसे लोगों के नाम सी केटेगरी में जोड दिये गये हैं जिससे एक ही मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज होने की स्थिती उत्पन्न हो गई है।
3. भाजपा के दबाव में कई स्थानों पर अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सुची में जोड़े गये हैं जो निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता के विरूध्द हैं।अतः आपसे निवेदन हैं कि उपरोक्त बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुये संबधित मामलों में भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक जाँच कराकर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।कलेक्टर साहब ने आवेदन लेकर उपरोक्त बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण का आश्वाशन दिया।













