जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
32 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 16 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 15.12.2025 को कुल 06 गिरफ़्तारी, 06 स्थाई, 46 जमानती वारंट, 91 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 15.12.2025 को थाना कोतवाली के आरोपी दिनेश पिता मांगीलाल राजपूत उम्र 58 साल निवासी माता चौक खंडवा के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब का आधा क्वार्टर भरा हुआ, एक लीटर वाली पानी की बाटल आधी भरी, एक पेकेट चिप्स का खुला हुआ एवं एक प्लास्टिक का डिस्पोजल गिलास कुल किमती 50 रूपये का समक्ष पंचान जप्त किया। आरोपी अनिल पिता रामलाल राठौर जाति तेली उम्र 34 साल निवासी मकान नंबर 117 ब्लाक नंबर 21 नई मल्टी चीराखदान खंडवा के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब का आधा क्वार्टर भरा हुआ, एक लीटर वाली पानी की बाटल आधी भरी, एक पेकेट फलीदाना का खुला हुआ एवं एक प्लास्टिक का डिस्पोजल गिलास कीमती 50 रूपये का समक्ष पंचान जप्त किया
| उपरोक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 36(b) आबकारी एक्टके तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 15.12.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 91 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 44600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 15.12.2025 को कुल 32 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 24 प्रकरणों मे 29 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों मे 03 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 07 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,503 2 minutes read










