
अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सदस्य को पदमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देश के अलग – अलग राज्यों में नकली पुलिस बनकर वारदात कबूली
करीब 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों तक पहुंची खंडवा पुलिस
खंडवा, 16 दिसंबर 2025
घटना का विवरण – दिनांक 12.11.25 को फरियादी हसमतराय गुरवानी पिता आनंदराम गुरबानी उम्र 65 वर्ष निवासी टंकी के पास कावेरी स्टेट थाना पदमनगर जिला खण्डवा ने रिपोर्ट किया कि हर दिन की तरह वह दोपहर मे अपनी स्कूटी एमपी-12 एमव्ही-7847 से दुकान जाते समय जैन नर्सिंग होम के अपोजिट पहुंचा,तभी पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति आये और उससे बोलने लगे कि हम पुलिस वाले है तुझे आवाज लगायी तो गाडी क्यों नही रोकी, उसे लगा कि पुलिस वाले होंगे फिर वे दोनों बोले कि यहा पास में लूट की घटना हो गयी है। अपनी सोने की चैन व अंगूठी निकालकर इस पेपर मे रख दो तो उसने सोने की एक चैन व दो अंगूठी निकालकर उनके हाथ मे रखे पेपर मे रख दी। जैसे ही पेपर मे चैन व अंगूठीयां रखी वे तुरंत मोटर सायकल पर बैठकर भागने लगे, उसे शक हुआ तो उनसे अपनी अंगूठियां व चैन लेने की कोशिश की तो उनमे से एक ने उसकी दायी आंख के पास कोई औजार मार दिया जिससे खून निकलने लगा। फिर वे दोनो उसकी सोने की दो अंगूठी व एक चैन लूटकर मेन रोड पडावा तरफ भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर से थाना पदमनगर खंडवा में अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 309 (6), 3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं सीएसपी खण्डवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज के आधार पर जांच की गई जिसमें खंडवा शहर तथा खंडवा शहर में आने जाने वाले रास्तों के करीब 500 से अधिक सीसीटीवी केमरे देखे गये जिसमें दो व्यक्ति के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति भी उक्त दोनों लुटेरों के साथ देखा गया। इस प्रकार इस वारदात में पुलिस के द्वारा तीन संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
उक्त तारतम्य में दिनांक 15.12.2025 को पुलिस के द्वारा विभिन्न जिलों में प्रसारित संदिग्धों के फुटेज भेजे गये थे, जिस विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदिग्ध नर्मदापुरम जिले के ईरानी गैंग के सदस्य है, जो इस प्रकार की वारदात को अंजाम देते है।इस आधार पर थाना पदमनगर की एक टीम को जिला नर्मदापुरम रवाना किया गया। जहां पुलिस के द्वारा तकनीकी आधार व मुखबिरों की सहायता से दो संदिग्धों को पकडा जिनके नाम 1. अप्पा उर्फ गटरा उर्फ अयान हुसैन पिता अफसर हुसैन, उम्र 25 साल, नि. वार्ड क्र.32 ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम 2. कासिम पिता अफसर सैय्यद उम्र 30 साल, नि. ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम मुल निवासी साई बाबा मंदिर के पीछे अंबीवली मंगलनगर कल्याण मुंबई महाराष्ट्र का बताया, जिन्होने अपने अन्य साथी इकबाल हुसैन के साथ थाना पदमनगर अंतर्गत जीडीसी कालेज के पास कपडा व्यापारी से घटना को करना बताया। जिस पर आरोपीगण 1. अप्पा उर्फ गटरा उर्फ अयान हुसैन पिता अफसर हुसैन, उम्र 25 साल, नि. वार्ड क्र.32 ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम 2. कासिम पिता अफसर सैय्यद उम्र 30 साल, नि. ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम मुल निवासी -साई बाबा मंदिर के पीछे अंबीवली मंगलनगर कल्याण मुंबई महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में इस्तेमाली एक बाईक जप्त की गई है।साथ ही लूटा गया माल पूछताछ में अपने साथी ईकबाल हुसैन को देना बताया है। उक्त आरोपीगण के द्वारा पूछताछ में महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती तथा म.प्र. के सिहोर के शाहगंज में इस प्रकार की घटना करना बताया है। उक्त आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. गटरा उर्फ अप्पा हुसैन उर्फ अयान पिता अफसर हुसैन उम्र 25 साल निवासी-वार्ड क्रमांक 32 ईदगाह मोहल्ला, थाना कोतवाली, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिला नर्मदापुरम म.प्र.
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड –
क्रं. राज्य जिला थाना अप क्र धारा
1 मध्यप्रदेश खंडवा पदमनगर 289/2025 309(6),3(5) बीएनएस
2 मध्यप्रदेश भोपाल एशबाग 569/2018 392 भादवि
3 मध्यप्रदेश भोपाल कोलार रोड भोपाल 582/2018 379 भादवि
4 मध्यप्रदेश जबलपुर बेलखेडा 417/2022 279,337,338 भादवि
5 मध्यप्रदेश भोपाल अमलागर भोपाल 63/2021 379,392 भादवि
6 मध्यप्रदेश नर्मदापुरम कोतवाली 283/2016 379 भादवि
7 मध्यप्रदेश भोपाल अमला जीआरपी भोपाल 62/2021 379,392 भादवि
8 मध्यप्रदेश भोपाल आयोध्या नगर भोपाल 271/2018 392,34 भादवि
9 मध्यप्रदेश नर्मदापुरम सिवनीमालवा 65/2018 420,34 भादवि
02. कासिम पिता अफसर सैय्यद उम्र 30 साल, नि. ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम मुल निवासी -साई वावा मंदिर के पीछे अंबीवली मंगलनगर कल्याण मुंबई महाराष्ट्र।
क्रं. राज्य जिला थाना अप क्र धारा
1 मध्यप्रदेश खंडवा पदमनगर 289/2025 309(6),3(5) बीएनएस
2 मध्यप्रदेश नर्मदापुरम सिवनीमालवा 65/2018 420,34 भादवि










