ताज़ा ख़बरें

दिल्ली में चल रहे लोकसभा सत्र के दौरान सांसद श्री पाटिल ने किसानों को हो रही परेशानी को दमदारी से रखा।

खास खबर

दिल्ली में चल रहे लोकसभा सत्र के दौरान सांसद श्री पाटिल ने किसानों को हो रही परेशानी को दमदारी से रखा।

खंडवा।। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र के विकास में सहयोगी बन रहे हैं वही क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर लोकसभा में भी अपनी बात दमदारी से रखते हैं समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को चल रहे शीतकालीन लोकसभा क्षेत्र में नियम 377 के अधीन संसद क्षेत्र खंडवा के किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु विशेष आर्थिक पैकेज आवंटन करने हेतु अपनी बात रख सांसद श्री पाटिल ने लोकसभा में कहा कि अध्यक्ष महोदय संवेदनशील विषय पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। जिसमे मेरे संसदीय क्षेत्र खण्डवा के मेहनती अन्नदाताओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। हाल ही में हुई अतिवृष्टि, भयंकर आंधी और तूफान ने किसानों की खड़ी फसलों को व्यापक रूप से बर्बाद कर दिया है। यह प्राकृतिक आपदा किसानों के लिए सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि उनके भविष्य पर एक बड़ा आघात है। सोयाबीन की फसलें पीली पड़ चुकी हैं, मक्का और ज्वार के दाने गल गए हैं, और सबसे बड़ा नुकसान केले, मिर्च और प्याज़ जैसी फसलों को हुआ है। कई किसान जिन्होंने बैंक से कर्ज लेकर खेती की थी, वे अब गहन संकट में हैं। हमारी मध्य प्रदेश की राज्य सरकार अपनी ओर से किसानो की सहायता कर रही है लेकिन वो पर्याप्त नहीं है। मै सरकार से निवेदन करना चाहूंगा कि NDRF के मानदंडों से हटकर, मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा के प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के लिए कोई विशेष आर्थिक पैकेज आवंटित करने पर विचार करे। मानक मुआवजा राशि किसानों के वास्तविक नुकसान की भरपाई के लिए अपर्याप्त है। मै कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जी से मांग करता हूँ कि इन अन्नदाताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए, उन्हें संकट से उबारने के लिए ठोस और त्वरित कार्रवाई की जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!