ताज़ा ख़बरें

मास्टर खेमेश्वर को मिली नेत्र ज्योति

बस्तर कलेक्टर हरीश एस के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक द्वारा अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश उपरांत बड़े पारा कुरंदी निवासी खेमेश्वर कश्यप पिता दीनबंधु कश्यप उम्र 11 वर्ष, जो मोतियाबिंद की वजह से अपने बाएं आंख से देखा नहीं पा रहे थे,

कुरंदी के नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी यादव के विशेष प्रयास से दिनांक 10. 12. 25 को महारानी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता थॉमस के द्वारा उनके आंख का ऑपरेशन कर उन्हें नेत्र ज्योति प्रदान की गई। इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!