राज्य स्तरीय 69वी पिट्टू खेल प्रतियोगिता का समापन।
खंडवा। लोक शिक्षण संचनालय एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार अंडर 19 आयु वर्ग की 69 वी में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय पिट्टू खेल प्रतियोगिता का समापन श्री रायचन्द नागड़ा उत्कृष्ट स्कूल मैदान खण्डवा में 10 दिसम्बर को हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनजाति कार्य विभाग सहित 9 संभागों की टीम के 108 बालक, 108 बालिकाओ सहित 50 से अधिक कोच मैनेजर ऑफिशियल्स ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग में प्रथम नर्मदापुरम संभाग, द्वितीय जनजातीय कार्य विभाग तृतीय, इंदौर संभाग एवं बालिका वर्ग में प्रथम इंदौर संभाग द्वितीय जनजातीय कार्य विभाग तृतीय नर्मदापुरम संभाग स्थान पर रहे। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी एवं विशेष अतिथि के रूप में रमसा प्रभारी संगीता सोनवणे, सुनील जैन,खेल पर्यवेक्षक गोपाल चौधरी लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल के प्रतिनिधि,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी कविता वर्मा, जयेश पाटीदार, सुरभि शर्मा, प्राचार्य ज्योत्स्ना सोनी, रुबिया खान, और भूपेंद्र सिंह चौहान थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार रहित शिक्षा सर्वांगीण विकास में बाधक है ,विद्या के साथ संस्कार प्राप्त करना आवश्यक है एवं शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। वर्तमान में शिक्षा के साथ ही खेल कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी उन्नति के पर्याप्त अवसर हैं। सुनील जैन ने बताया कि अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी पुष्पदंत डोंगरे ,सहायक क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान ,साक्षरता प्रभारी प्रशांत दीक्षित एवं विभिन्न संस्थाओं के व्यायाम शिक्षकों ने किया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी ऑफिशियल्स,टीम मैनेजर व आयोजन की विभिन्न समितियों के सदस्यों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा दिये गए।अंत मे जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने ध्वज अवरोहण कर आगामी प्रतियोगिता के लिए ध्वज जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री डोंगरे को सौपा। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया एवं आभार पी. डी. डोंगरे ने माना।










