ताज़ा ख़बरें

खंडवा में बटालियन खुले इसको लेकर संभावनाएं बड़ी आईजी,डीआईजी, एसपी ने आंबटित भूमि किया निरीक्षण।

खास खबर

खंडवा में बटालियन खुले इसको लेकर संभावनाएं बड़ी आईजी,डीआईजी, एसपी ने आंबटित भूमि किया निरीक्षण।

कार्य आसान नहीं है राजनीतिक रूप से सामूहिक प्रयास की अभी भी आवश्यकता है- “सुनील जैन”

खंडवा।। इच्छा शक्ति से ही कार्यों को सफलता मिलती है, किसी भी कार्य के लिए किया गया परिश्रम व्यर्थ नहीं जाता, इन दिनों जिला मुख्यालय खंडवा में निमाड़ संभाग घोषित होकर इसके मुख्यालय के साथ ही महत्वपूर्ण रूप से खंडवा में बटालियन खुले इसको लेकर माहौल बना हुआ है और चर्चा में भी है। शासन प्रशासन के साथ ही राजनैतिक स्तर पर भी दोनों बिंदुओं पर मंथन जारी है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में बटालियन खुलने के अच्छे संकेत को लेकर बुधवार को प्रातः 9:00 बजे प्रदेश पुलिस महकमें के आईजी अनुराग, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक मनोज राय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर, श्री रघुवंशी के साथ जिला मुख्यालय की टीम पुलिस टीम प्रस्तावित बटालियन स्थल की भूमि पर पहुंचे और बारीकी से इस भूमिका सर्वे किया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान आईजी अनुराग ने कहा कि बटालियन को लेकर यह मेरा दौरा नहीं है खंडवा बुरहानपुर के प्रवास पर आया था इस अवसर सुरगांव निपानी की भूमि का भी अवलोकन कर लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले की सांप्रदायिक पृष्ठभूमि सर्व विदित है विगत वर्षों में खंडवा शहर में प्रतिबंधित संगठन सीमा की सक्रियता संबंधी तथ्य प्रकाश में आए थे वर्ष 2001 से 2013 तक सिमी संबंधी 21 अपराध पंजीकृत किया जाकर 30 को गिरफ्तार भी किया था।
जिला मुख्यालय खंडवा में सांप्रदायिक तनाव के अतिरिक्त जुलूस पर्व त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था ड्युटिया निरंतर जारी रहती है और अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ता हैं। खंडवा जिले में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ के साथ ही संत सिंगाजी समाधि स्थल दादाजी धोने वाले का धाम बिजली की आपूर्ति के लिए इंदिरा सागर परियोजना ओंकारेश्वर परियोजना के साथ दादाजी थर्मल पावर पर्यटन की दृष्टि से किशोर दा की जन्मस्थली, हनुमंतिया टापू ,सैलानी टापू के साथ अन्य पर्यटक स्थल भी है। उज्जैन महाकाल लोक के बाद ओंकारेश्वर तीर्थस्थली में भी लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही देश की सबसे बड़ी आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा के निर्माण के साथ सिंहस्थ की दृष्टि से ओंकारेश्वर में करोडो रुपए के विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि इन सब बिंदुओं को लेकर शासन द्वारा वर्ष 2018 में खंडवा में बटालियन को लेकर प्रस्ताव पास किया था और इसकी तैयारी को लेकर भूमि से लेकर अन्य कागजात तत्कालीन संभाग आयुक्त इंदौर पुलिस आईजी डीआईजी के साथ ही तत्कालीन जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन की ओर से बटालियन को लेकर खंडवा में भूमि देखी गई थीऔर खंडवा के समीप नागचुन के पास सुरगांव बंजारी में लगभग 100 एकड़ शासकीय भूमि शासकीय रूप से बटालियन हेतु मध्य प्रदेश पुलिस भोपाल के नाम दर्ज की गई। सुनील जैन ने बताया कि जमीन के आवंटन के पश्चात कंप्लीट फाइल 22 जून 2018 को विजुअल की नवीन वाहिनी बटालियन स्थापना हेतु प्रस्ताव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन के माध्यम से भोपाल प्रेषित की गई। वर्तमान में पुन: शासकीय भूमिका निरीक्षण कर 11 अप्रैल को अतिरिक्त पुलिस मार देते तक 20 बीलबल पुलिस मुख्यालय भोपाल को औचिक निरीक्षण सहित प्रस्ताव प्रेषित किया गया। बटालियन के मापदंड के अनुसार जिला मुख्यालय खंडवा सभी तरह से उपयुक्त है इस हेतु खंडवा के पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान ने भी।प्रयास किये थे एवं अभी वर्तमान में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ,मंत्री विजय शाह, विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरे,महापौर अमृता अमर यादव द्वारा जनहित की दृष्टि को सामने रखते हुए मुख्यमंत्री पास गृह मंत्रालय का चार्ज भी है से मुलाकात कर ज्ञापन एवं मांग पत्र समय-समय पर दिए गए।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान खंडवा बटालियन को लेकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे ने बड़ी ताकत के साथ खंडवा में बटालियन खुले को लेकर अपने प्रश्न पर चर्चा की थी जिसका समर्थन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा किया गया था। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने संबंधित विभाग के मंत्री को गंभीरता से इस पर विचार करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को आईजी, डी आई जी, पुलिस अधीक्षक के संयुक्त दौरे के बाद खंडवा में बटालियन की संभावना बढ़ रही है। लेकिन अभी भी सामूहिक रूप से राजनीतिक प्रेशर की आवश्यकता है। सांसद जिले के चारों विधायक, महापौर के साथ ही पार्टी संगठन के पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा कर सकते हैं ताकि यह सौगात प्राप्त हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!