ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने बाबा साहेब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने बाबा साहेब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि*

खंडवा।भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में स्मरण सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि सामाजिक समरसता के संदेश आज भी प्रासंगिक है।उनकी विचारधारा पर ही आज देश का संविधान कार्यरत है।उनकी पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ जगदीश चंद्र चौरे,सुरेन्द्र गीते,राधेश्याम शाक्य,गणेश भावसार,कमल नागपाल,रजत सोहनी,राजेश खांडे,सुभाष मीणा आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!