ताज़ा ख़बरें

*श्री पिंजानी श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अंतरिम अध्यक्ष मनोनीत, समाज में हर्ष व्याप्त*

खास खबर

*श्री पिंजानी श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अंतरिम अध्यक्ष मनोनीत, समाज में हर्ष व्याप्त*

खंडवा। स्वामी नारायण नगर सिंधी कॉलोनी की श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया से पूर्व ही समाजसेवी मेठाराम पिंजानी अंतरिम अध्यक्ष मनोनीत हुए। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष श्री गेहीराम सीतलानी की अस्वस्थता के चलते श्री पिंजानी को अंतरिम अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री पिंजानी के मनोनयन से समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एडहाक़ कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामदास रेवतानी के मार्गदर्शन में कन्हैयालाल आसनानी, महेश कुमार पेसवानी और राम छूट्टानी का सहयोग प्राप्त हुआ। श्री पिंजानी के अंतरिम अध्यक्ष मनोनीत होने पर अनेक समाजजनों ने बधाईयाँ दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!