ताज़ा ख़बरें

खंडवा विधायक कंचन तंवे मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की कार्यशाला में हुई शामिल।

खास खबर

खंडवा विधायक कंचन तंवे मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना की कार्यशाला में हुई शामिल।

गोवंश की रक्षा सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन योजना एक सराहनीय कदम। विधायक कंचन तंनवे।

खंडवा। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम बैड़िया में कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला में योजना की प्रस्तावना, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तृत से चर्चा की गई। उपस्थित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करना है,मुख्य उद्देश्य गौपालन एवं डेयरी विकास को बढ़ावा देना।दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना।
पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करन करने के साथ चारागाह एवं ग्रामीण अधोसंरचना का विकास।
रोजगार/स्वरोजगार आधारित ग्रामीण सशक्तिकरण।सतत ग्रामीण विकास के लक्ष्य प्राप्त करना हें। इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक कंचन मुकेश कन्वे ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना, ग्रामीण जीवन को समृद्ध, स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसान आदिवासी गरीब और युवाओं के लिए कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ जन जन को प्राप्त हो रहा है गोवंश की सुरक्षा एवं रक्षा के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन योजना एक अच्छा कदम है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विधायक कंचन तंवे के साथ ही राजपाल सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह गौड़, मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाली, सुनील जैन, सतनाम होरा, ग्राम पंचायत बेडियाव की सरपंच, हापला के सरपंच अर्जुन सोलंकी, जसवाड़ी सरपंच पिंटू दरबार, राजू नागपुरे, मुकेश नागपुरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!