ताज़ा ख़बरें

महापौर ने सादगी पूर्ण रूप से धार्मिक सामाजिक कार्यों के साथ मनाया अपना जन्मदिवस

जन्मदिवस पर बड़ा आयोजन सिविल लाइन क्षेत्र में नमो वन पर हुआ पौधारोपण।

महापौर ने सादगी पूर्ण रूप से धार्मिक सामाजिक कार्यों के साथ मनाया अपना जन्मदिवस

जन्मदिवस पर बड़ा आयोजन सिविल लाइन क्षेत्र में नमो वन पर हुआ पौधारोपण।

खंडवा। नगर में आजकल हम देखते हैं किसी भी नेता के जन्म दिवस पर शहर पोस्टर फ्लेक्सो से भर जाता है, केक कटिंग के साथ बड़े आयोजन होते हैं लेकिन पर्यावरण की रक्षा का एक अच्छा संदेश देते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने अपना जन्मदिवस बड़े ही सादगी पूर्ण रूप से मना कर एक अच्छा संदेश शहर में दिया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 23 नवंबर रविवार को खंडवा की प्रथम नागरिक महापौर अमृता अमर यादव ने अपना जन्मदिवस सादगी पूर्ण तरीके से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बीच मनाया। महापौर अमृता अमर यादव ने अपने जन्म दिवस पर प्रातकाल देव दर्शन पूजा अर्चना के पश्चात सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित मैराथन दौड़ मैं उपस्थित हुई। इस कार्यक्रम में महापौर का स्वागत सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा किया गया। इसके पश्चात निगम सभाग्रह मे नगर निगम परिवार की ओर से महापौर का स्वागत अभिनंदन हुआ प्रातः 11:00 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव का स्वागत अभिनंदन जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महामंत्री धर्मेंद्र बजाज विधायक कंचन मुकेश तंनवे एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।कार्यालय के पश्चात महापौर ने पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात महापौर नमो वन पहुंची जहां बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने नमो वन में पौधे लगाए। दोपहर 1:30 बजे जिला अस्पताल में लायंस भोजनालय में पहुंचकर मरीज एवं उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन कराया। इसके पश्चात कई सामाजिक कार्यक्रमों के साथ पुस्तक का विमोचन किया।प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जन्मदिवस पर महापौर ने सामाजिक सेवा का भाव रखते हुए सुंदर नगर बस्ती में गरीबों को कंबल वितरण किये। वैवाहिक कार्यक्रम के साथ श्री सत्य साईं जन्मोत्सव सप्ताह में सत्य साई बाबा को नमन किया एवं शीतला माता मंदिर में द्वार पर लगने वाले शेरों का लोकार्पण किया। आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सेवा दास पटेल, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, परमजीत सिंह नारंग, उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, तपन डोंगरे, आनंद सिंह चौहान, सुधांशु जैन, राजेश यादव विक्की बावरे इंदु दुबे, मंत्री रोशनी गोलकर, लक्ष्मी पटेल, वर्षा भलराय, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, प्रदीप यादव, रानू लाला, मनीष पवार, आकाश यादव, कुबेर दुबे, ऋषि दासगुप्ता, सोनू यादव, शांतम दुबे, विजय पवार, पिंकी राठौर, मीना गिरी सहित अनेक कार्यकर्ता व महिला नेत्रियाँ उपस्थित रहीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!