
खंडवा में पहली बार बड़े स्तर का खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ,
सांसद श्री पाटिल के साथ ही उपस्थित अतिथियों ने तिरंगे गुब्बारे छोड़कर सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ।
बड़ी संख्या में आयोजित मेराथन दौड़ एवं बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
खंडवा। खेलेगा भारत तो बढ़ेगा भारत, फीट युवा फाॅर विकसित भारत, इस संकल्प के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल गतिविधियों को भारत मे बढ़ाने के लिए सांसद खेल महोत्सव प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में कराने की घोषणा की उसी के अनुरूप खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव का जिला मुख्यालय खंडवा में रविवार को भाजपा के विकास की त्रिमूर्ति सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तंनवे के साथ ही जिला भाजपा संगठन के मुखिया राजपाल सिंह तोमर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ तिरंगे गुब्बारे उड़ा कर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खेल महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर मैराथन दौड़ नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर टाउन हॉल घंटाघर मुंबई बाजार, रेलवे ब्रिज, इंदिरा चौक होते हुए जिम खाना क्रिकेट मैदान पर पहुंची जहां सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ ही उपस्थित अतिथियों ने दादाजी के फोटो पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रथम प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिकाओं की कबड्डी का मैच खंडवा कबड्डी संघ और पुलिस लाइन के बीच खेला गया जिसमें खंडवा कबड्डी संघ विजेता रही । खेल महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया है जिसके माध्यम से छोटे से लेकर बड़े बुजुर्गों तक जो खेल में रुचि रखते हैं उनको मंच प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपनी खेल कला का प्रदर्शन कर इस मंच के माध्यम से आगे बढ़ सके। एक अच्छी सोच के साथ प्रधानमंत्री जी ने इस आयोजन को करने का निर्णय लिया जिसके माध्यम से युवा खेल से जुड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे पाटिल ने कहा कि संसदीय एवं खंडवा जिले के लिए यह आयोजन प्रथम बार होने जा रहा है जिसमें एक लाख 94 हजार खिलाड़ियों के पंजीयन पूरे संसदीय क्षेत्र में हुए हैं। खेल का आयोजन बुथ, मंडल, विधानसभा, जिला और लोकसभा स्तर पर आयोजित होगा। जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सहभागिता करेंगे।
सभी खिलाड़ी अलग-अलग 10 खेलों के माध्यम से खेलते हुए आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम को विधायक कंचन मुकेश तंनवे मांधाता विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनाएं खेल महोत्सव के लिए प्रेषित की। और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल को खेलने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं खेल महोत्सव की समस्त जानकारी सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सुराणा एवं खंडवा विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल द्वारा प्रस्तुत की गई कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी द्वारा किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया इस अवसर पर सांसद विधायक महापौर कलेक्टर के साथ ही कलेक्टर के साथ ही जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, सदानंद यादव, अनूप पटेल, अनिल विश्वकर्मा, गणेश गुरबाणी, आशीष चटकेले, चंद्रेश पचौरी, सागर आरतानी, अनिल भगत, तेजेंद्र बाथम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।









