जिला मुख्यालय खंडवा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 नवंबर को मैराथन दौड़ के साथ किया जाएगा।
खेल महोत्सव का शुभारंभ सांसद श्री पाटिल के साथ जन प्रतिनिधि करेंगे।
मैराथन के साथ पहली प्रतियोगिता कबड्डी की होगी आयोजित।
खंडवा।। पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से संसदीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक अच्छा मंच प्राप्त होगा, जिससे वह अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 23 नवंबर को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ जिले की जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर खंडवा मैराथन दौड़ का शुभारंभ करेंगे 23 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे मेराथन दौड़ नगर निगम प्रांगण से होकर जिम खाना क्रिकेट मैदान पहुंचेगी जहां प्रातः 9:00 बजे कबड्डी प्रतियोगिता के साथ खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा। सांसद खेल महाकुंभ भारत सरकार की एक अच्छी पहल है जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है और खिलाड़ियों को अच्छा मंच प्रदान करना हें। इसका आयोजन पुरे लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होगा। सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर पूरे दोनों बैठक संपन्न हुई थी जिसमें खेल महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। मेराथन दौड़ के साथ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। 23 नवंबर को प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं सभी जनप्रतिनिधि मैराथन दौड़ के साथ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मेराथान दौड़ नगर निगम चौराहे से प्रारंभ होकर जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड पर संपन्न होगी। सांसद खेल महोत्सव में 10 अलग़ अलग प्रकार के खेल पूरे संसदीय क्षेत्र में आयोजित होगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत संसदीय क्षेत्र की खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, योग के साथ ही पारंपरिक खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। सांसद खेल महोत्सव के पंजीयन का शुभारंभ सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा विगत दिनों किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया है। सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सुराणा एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल ने आयोजीत खेल महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर खेल से जुड़े सभी खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।












