ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम पंचायत बरगांव का औचक निरीक्षण माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश डिंडोरी 20 नवंबर 2025

सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम पंचायत बरगांव का औचक निरीक्षण माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश डिंडोरी 20 नवंबर 2025

सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम पंचायत बरगांव का औचक निरीक्षण
माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
डिंडौरी : 20 नवंबर, 2025
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने आज जनपद पंचायत समनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला में साफ-सफाई का कार्य छात्रों द्वारा कराया जाता पाया गया तथा एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक श्री संजय तिलगाम अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीईओ ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मनरेगा की समीक्षा के दौरान वार्षिक लेबर बजट के अनुरूप श्रमिक नियोजन नहीं पाए जाने पर सीईओ ने ग्राम रोजगार सहायक को सभी हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्यों में श्रमिकों को नियोजित कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना अधिकारी मनरेगा को ग्राम पंचायत की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। खेत तालाब कार्य के हितग्राही गुंदी सिंह को कार्य पूर्ण करने हेतु श्रमिक नियोजन की समझाइश दी गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के निरीक्षण के दौरान हितग्राही प्रेम सिंह के आवास का अवलोकन किया गया। सीईओ ने हितग्राही को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करने की सलाह दी। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक एवं एपीओ बिशन सिंह को निर्देशित किया कि मनरेगा मजदूरी की राशि सभी हितग्राहियों को समय पर प्राप्त हो, इसके लिए मस्टररोल समय पर जारी किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी मनरेगा प्रदीप कुमार शुक्ल, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बिशन सिंह, उपयंत्री अरुण भगतया, अमित गांगुली, सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!