ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

🔸 एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण
#Dindori #JansamparkMP
एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा द्वारा सोमवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम बिलगांव, ढोंढा, अमठेरा एवं अमेरा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार शहपुरा श्री सुंदर लाल यादव भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ, हल्का पटवारी, ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक को ई-एफ डिजिटलाइजेशन, मतदाताओं के निर्धारित प्रारूप में गणना पत्रक भरने तथा घर-घर सर्वे कर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इसी क्रम में एसडीएम व टीम ने बालक आदिवासी आश्रम, अमठेरा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था, संचालन एवं सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। अमेरा के माध्यमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों से शिक्षण गतिविधियों व अध्ययन प्रगति को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के समय पटवारी आनंद डेहरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!