ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जननायक समारोह अमरपुर और करंजिया में राजा हीराखान सिंह नाट्य जोशीली प्रस्तुति 20 नवम्बर को वीरांगना रानी दुर्गावती पर होगा भव्य नृत्य नाट्य

जननायक समारोह अमरपुर और करंजिया में राजा हीराखान सिंह नाट्य की जोशीली प्रस्तुति 20 नवम्बर को वीरांगना रानी दुर्गावती पर होगा भव्य नृत्य नाट्य

🔸 जननायक समारोह : अमरपुर और करंजिया में राजा हीराखान सिंह नाट्य की जोशीली प्रस्तुति
➡️ 20 नवम्बर को वीरांगना रानी दुर्गावती पर होगा भव्य नृत्य-नाट्य
#Dindori #JansamparkMP
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन डिंडौरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “जननायक समारोह” के दूसरे दिवस 19 नवम्बर 2025 को अमरपुर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय तथा करंजिया के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में गोंड जननायक राजा हीराखान सिंह के जीवन-गौरव पर आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति की सराहना की।

🔹 राजा हीराखान सिंह की अदम्य वीरता का मंचन

दूसरे दिन के मंचन में कलाकारों ने राजा हीराखान सिंह के शौर्य, संघर्ष, जन-समर्पण, न्यायप्रियता और गोंड शासन की संगठनात्मक शक्ति को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा, कुशल अभिनय, उत्साहजनक युद्ध-नृत्य और ढोल-नगारों की गूंज ने पूरा वातावरण वीरता और ऐतिहासिक गौरव से भर दिया।

मंचन का निर्देशन श्री रामचंद्र सिंह, संगीत संयोजन श्री किशन राय तथा
अमरपुर में पुनर्संयोजन श्री नवीन सिंह श्याम और करंजिया में पुनर्संयोजन श्री रामचंद्र सिंह द्वारा किया गया।

➡️ 20 नवंबर 2025 — आगामी नृत्य-नाट्य

वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य प्रस्तुति

समारोह के अंतिम दिवस 20 नवंबर को कलाकार गोंड साम्राज्य की शौर्यगाथा की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती की असाधारण वीरता, स्वाभिमान, नेतृत्व क्षमता और रणकौशल को भव्य सांस्कृतिक मंचन के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
यह प्रस्तुति न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी बल्कि दर्शकों को अद्भुत प्रेरणा प्रदान करेगी।

➡️ जनसामान्य के लिए अपील

जिला प्रशासन डिंडौरी एवं संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन ने अमरपुर एवं करंजिया क्षेत्र के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं संस्कृति प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे 20 नवंबर को होने वाली रानी दुर्गावती की ऐतिहासिक नृत्य-नाट्य प्रस्तुति में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शक न केवल गोंड इतिहास और लोक-संस्कृति से रूबरू होते हैं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और प्रेरणा से परिपूर्ण अनुभव भी प्राप्त करते हैं।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!