ताज़ा ख़बरें

“पंधाना खंड में संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ का युवा संगम कार्यक्रम”

"युवाओं में देशभक्ति का भाव दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों से जागृत होता है : धाकड़"

“पंधाना खंड में संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ का युवा संगम कार्यक्रम”
“युवाओं में देशभक्ति का भाव दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों से जागृत होता है : धाकड़”

पंधाना : पंधाना खंड में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ का युवा संगम कार्यक्रम KVMC कॉलेज, पंधाना में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिला प्रचारक जीवन जी धाकड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज एवं वीर सावरकर जी के जीवन की अनेक ऐसी घटनाएं हैं जिनसे प्रेरणा लेकर युवाओं के जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार हो सकता है, जब हम महापुरुषों के विषय में अध्ययन करते हैं, उन्हें जानना शुरू करते हैं तो उनके जीवन से प्रभावित होकर जो परिवर्तन हमारे दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों में जागृत होता है वहीं से युवाओं में देशभक्ति की भावना का जागरण होता है और एक सशक्त समाज के निर्माण में युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम होता है…आज के डिजिटल युग में युवाओं को सोशल मीडिया के उपयोग पर भी ध्यान देना चाहिए कि कैसे इसका उपयोग हम समाज में सकारात्म बदलाव के लिए करने और सोशल मीडिया से होने वाले दुष्परिणामों से हम स्वयं भी दूर रहे और समाज को भी दूर रखें…”
मुख्य वक्ता जीवन धाकड़ द्वारा बौद्धिक के अंत में युवाओं को निम्न संकल्प दिलवाए गए जिसमें
•प्रथम: नहाते समय केवल 1 बाल्टी पानी का उपयोग करेंगे शॉवर का नहीं. पीने के लिए आधे ग्लास में पानी लेंगे आवश्यकता होने पर पुनः लेंगे, व्यर्थ नहीं जाने देंगे.
•दूसरा: अपने जन्मदिन किसी की जयंती या शुभ अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएंगे.
•तीसरा: हस्ताक्षर हिन्दी में करेंगे.
•चौथा : सुबह उठने से लेकर रात्रि विश्राम तक दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली हर वस्तु स्वदेशी ही उपयोग करेंगे…”

कार्यक्रम 2 सत्रों में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रथम सत्र में शारीरिक शाखा, खेल एवं द्वितीय स्तर में बौद्धिक हुआ…
कार्यक्रम में पंधाना खंड के दीवाल, गोराडिया, अरुद, कुमठी, बोरगांव, डुल्हार, जैसे 11 ग्रामों से 450 युवा उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!