
*वस्त्र विक्रेता संघ का पुनर्गठन सम्पन्न*
*महेंद्र कुमार शाह अध्यक्ष, एम यूनुस सचिव और राजीव बाहेती कोषाध्यक्ष बने*
*निर्विरोध रहे तीनों प्रत्याशी, सदस्यों ने दी बधाई*
खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई, निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व तीन पदों के लिए नामांकन बुलाए गए।तीनों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने की स्थिति में अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध घोषित किए गए।वस्त्र विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई,जिसमें चुनाव अधिकारी राजीव शाह ने नामांकन के लिए नामांकन आमंत्रित किए थे।निर्धारित समय अवधि तक अध्यक्ष पद हेतु श्री महेंद्र कुमार शाह का नामांकन प्राप्त हुआ जिनका नाम संतोष कुमार मंगवानी और बशीर मलिक ने प्रस्तावित किया था और समर्थन हितेश शाह और हनी छाबड़ा ने किया वहीं सचिव पद के लिए एम यूनुस का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ,जिनका नाम कमल नागपाल और राजू वर्मा ने प्रस्तावित किया और समर्थन संजय चंचलानी और भारत जेठवानी ने किया वहीं कोषाध्यक्ष के लिए राजीव बाहेती का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ, जिनका नाम रविकांत शाह और अखिलेश वर्मा ने प्रस्तावित किया वहीं परमानंद जैन और मुदित जेटली ने उनका समर्थन किया।निर्धारित समय अवधि तक मात्र एक-एक नामांकन प्राप्त होने की स्थिति में चुनाव अधिकारी श्री राजीव शाह ने सोमवार रात्रि इन तीनों पदाधिकारीयों को निर्विरोध घोषित किया।नवीन कार्यकारिणी का गठन नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र कुमार शाह,सचिव एम यूनुस सचिव एवं कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारीयों के साथ मिलकर अति शीघ्र शेष कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।अतिशीघ्र शपथ विधि समारोह और दीपावली ईद गुरुपर्व मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।निवृत्तमान अध्यक्ष गणेश गुरबानी सहित सभी सदस्यों ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।




