खंडवा से डुल्हार नवीन सड़क मार्ग का हुआ अनुबंध।
सांसद विधायकों के प्रयासों से मिली सफलता 18 माह में सड़क मार्ग होगा पूर्ण।
खंडवा।। बहुचर्चित खंडवा डुल्हार मार्ग का टेंडर होकर ठेकेदार द्वारा अनुबंध कर दिया गया है। इस नवीन सड़क मार्ग को बनाने की समय सीमा 18 महीने निर्धारीत है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पंधाना विधायक छाया मोरे खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंवे के अर्थक प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य को सफलता प्राप्त हुई है। खंडवा डुल्हार पंधाना मार्ग के उन्नयन का कार्य अब शीघ्र ही शुरू होगा। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नरेंद्र मंडलोई ने बताया कि इस मार्ग की कुल लम्बाई 17.60 कि.मी. है। इस कार्य की अनुबंधित राशि 37.28 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि निर्मित होने वाले इस टू लेन मार्ग के दोनों तरफ 1.50 मीटर पेवड शोल्डर्स एवं 1.00 मीटर हार्ड शोल्डर्स का निर्माण कार्य कराया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि काफी समय से यह सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका था और आवागमन में काफी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क मार्ग का टेंडर हो जाने के पश्चात कार्यशीघ्र प्रारंभ होगा और क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान होगी इस कार्य के लिए ठेकेदार मेसर्स दिलीप सिंह रघुवंशी और मेसर्स रघु डेवेलपर्स द्वारा शनिवार को “अनुबंध” किया गया है। कार्य पूर्ण करने के लिए समय सीमा 18 महीने निर्धारित की गई है। इस सड़क मार्ग के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक पंधाना विधायक छाया मोरै, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।











