
विश्व मधुमेह दिवस पर लायन्स व लियो क्लब खण्डवा का विशेष आयोजन आज।
निःशुल्क मधुमेह जांच व जागरूकता शिविर आज शहर के प्रमुख स्थलों पर।
खण्डवा। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा द्वारा 14 नवम्बर, शुक्रवार को शहर में निःशुल्क मधुमेह जांच एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय, सचिव लायन ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन पवन लाड़, रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय, झोन चेयरपर्सन लायन अणिमा उबेजा, कार्यक्रम संयोजक लायन घनश्याम वाधवा एवं लायन नारायण बाहेती के मार्गदर्शन में यह आयोजन सम्पन्न होगा। लियो क्लब अध्यक्ष लियो सुमित परिहार, उपाध्यक्ष लियो शिवम जायसवाल, पास्ट प्रेसिडेंट लियो अर्पित बाहेती, सचिव लियो अभिषु शर्मा तथा कोषाध्यक्ष लियो केतन वर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। शुक्रवार की आयोजित कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे होगा। इस अवसर पर शहरवासियों से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क मधुमेह जांच का लाभ लें। जांच के लिए संभव हो तो खाली पेट (भूखे) आएं, जिससे परिणाम सटीक मिल सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।








