
वंदे मातरम की डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर निमाड नेत्रहीन संघ में आयोजित हुआ वंदे मातरम कार्यक्रम।
दृष्टिहीन बच्चों ने हाथ में तिरंगा लिए वंदे मातरम गीत गाया।
खंडवा।। निमाड़ नेत्रहीन संघ गणेश गंज में भारतीय जनता पार्टी खंडवा द्वारा “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
समस्त दृष्टिहीन बालक बालिकाओ और वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हमारे देश की आन बान शान वंदे मातरम गान के साथ ही इस अवसर पर “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का संकल्प भी लिया गया,
जिससे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प और सशक्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे , खंडवा महापौर श्रीमति अमृता अमर यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल , भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र जी बजाज, जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता सुनील जैन, राजपाल सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह गौड़, भावेश बिल्लौरे, सह संयोजक पिंकी राठौर, प्रशांत मिश्रा, प्रियांशु चौरे, प्रीति वर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा हरीश सेन, मीना गिरी, पार्षद वेद प्रकाश मालाकार, शशांक गुप्ता, कुंदन यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वंदे मातरम गीत का गायन शिवांश ओझा ने किया। कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष खंडवा रोहित मिश्रा ने माना। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों को फल फ्रूट भी बांटे गए निमाड़ नेत्रहीन संघ के नंदराम आवचे ने सभी का आभार माना।










