ताज़ा ख़बरें

36वी अखिल भारती खो – खो ( बहने ) प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र को रजत पदक।

खास खबर

36वी अखिल भारती खो – खो ( बहने ) प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र को रजत पदक।

खण्डवा। 36वी राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता जो कि 8 से 11 नवम्बर तक हापुड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई थी जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज,खंडवा जिले से मालवा प्रांत की और से मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार क्षेत्र,दक्षिण क्षेत्र,राजस्थान क्षेत्र , दक्षिण मध्य क्षेत्र को पराजित कर फाइनल मे स्थान बनाया व उम्दा टक्कर देकर उपविजेता रहा । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बेटियों की इस उपलब्धि पर खंडवा विभाग समन्वयक और प्रांतीय खेल संयोजक सत्यनारायण लोवंशी , विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल,व्यवस्थापक रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष ओम जी दशोरे समाजसेवी सुनील जैन सहित कल्याणगंज प्राचार्य श्रीमति शोभा तोमर दीदी , प्रधानाचार्य दिलीप सपकाले,राधेश्याम चौहान व विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए खेल शिक्षक नर्मदा प्रसाद चौहान और मैनेजर हर्ष बाथो की इस मेहनत पर हर्ष व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!