ताज़ा ख़बरें

अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक मनाया जावेगा

खास खबर

अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक मनाया जावेगा

सप्ताह की मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत के माध्यम के रूप में सहकारिता।

खण्डवा।। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे देश में 72 वॉं अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह आयोजित किया जावेगा। समाजसेवी व मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि अखिल भारतीय सहकारी सप्त्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा इसी कड़ी में जिला सहकारी संघ खण्डवा में 14 नवंबर को ध्वजारोहण एवं संगोष्ठी का आयोजन परिचालन, दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना विषय से शुभारंभ किया जावेगा। आर.एस.कलेश, सहायक आयुक्त, सहकारिता एवं प्रभारी अधिकारी जिला सहकारी संघ खण्डवा ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को त्रिभुवन सहकार विश्वविद्यालय, अनुसंधान, और प्रशिक्षण, सहकारी शिक्षा में परिवर्तन दुग्ध सहकारी शीतकेन्द्र,जेल रोड़़,खण्डवा, 16 नवंबर को सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास का सुदृढीकरण विषय पर अन्नदाता बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, गरणगांव, जिला खण्डवा 17 नवंबर को राष्ट्रीय सहकारिता नीति परिस्थिति की तंत्र भारत की सहकारिताओं के लिए संरचित रोडमैप विषय पर स्थान- बहुउददेषीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था सैयदपुर, 18 नवंबर को सहकारी उद्यमिता के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और कमजोर क्षेत्रों (हस्तशिल्प हाथकरघा, श्रम, मत्स्य पालन आदि) को सषक्त बनाना विषय पर स्थान – जिला सहकारी संघ मर्यादित, रामेश्वर रोड़़, खण्डवा में, 19 नवंबर को उभरते क्षेत्रों जैसे -पर्यटन, स्वास्थ्य, हरित उर्जा, प्लेटफार्म को- ऑप्स, किचेन को-ऑप्स और किसी भी अन्य संभावित क्षेत्र में सहकारी समितियों का विस्तार करना विषय पर स्थान – ईच्छादेवी साख सहकारी संस्था मर्यादित, ईच्छापुर, जिला बुरहानपुर में तथा 20 नवंबर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए अभिनव सहकारी व्यवसाय मॉडल विषय पर, स्थान – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, शाखा-कृषि बुरहानपुर में सहकारी संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। जिला सहकारी संघ के प्रबंधक मेहताबसिंह भदौरिया ने आव्हान किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!