नवजात शिशु सप्ताह” 15 से 21 नवंबर तक मनाया जायेगा
खण्डवा , नवजात शिशुओं की देखभाल के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 से 21 नवम्बर तक नवजात शिशु सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस कार्यक्रम की थीम “नवजात सुरक्षा – हर स्पर्श, हर बार, हर शिशु के लिए” होगी। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य है कि स्वास्थ्यकर्मी, माता पिता व स्वास्थ्य संस्था सभी स्तर पर हर प्रक्रिया और हर स्पर्श में सुरक्षा बनाए रखें। राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के अंतर्गत नवजात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए संक्रमण नियंत्रण, दवाओं के सुरक्षित उपयोग, निदान की गुणवत्ता सुधार तथा परिवार की सहभागिता को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां की जाएंगी।
2,501 Less than a minute









