
नहाल्दा में जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने बनाया बोरी बंधान
खण्डवा 12 नवम्बर 2025, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के नदी-नालों में वर्षा के बहते पानी को रोककर गाँव का भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से जनसहयोग से बोरी बंधान संरचनाओं का निर्माण किया जाए। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से ग्राम नहाल्दा में आंगनवाड़ी केन्द्र के पीछे स्थित नाले पर समिति सदस्यों नेे श्रमदान कर बोरी बंधान का निर्माण किया।









