ताज़ा ख़बरें

मंत्री डॉ. शाह आज खण्डवा आएंगे खालवा व हरसूद जनपद पंचायत कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे

खास खबर

मंत्री डॉ. शाह आज खण्डवा आएंगे
खालवा व हरसूद जनपद पंचायत कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे
खण्डवा , प्रदेश के जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 13 नवम्बर को खण्डवा आएंगे तथा खालवा एवं हरसूद में निर्मित होने वाले जनपद पंचायतों के कार्यालय भवनों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारम्भ करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. शाह प्रातः 6ः30 बजे भोपाल से कर्नाटक एक्सप्रेस से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे खण्डवा आएंगे तथा प्रातः 11ः30 खण्डवा से हरसूद के लिये प्रस्थान करेंगे। मंत्री डॉ. शाह दोपहर 12ः30 बजे हरसूद में नवीन जनपद पंचायत भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ करेंगे।  इसके बाद मंत्री डॉ. शाह दोपहर 3 बजे हरसूद से खालवा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 3ः30 बजे खालवा पहुंचकर नवीन जनपद पंचायत भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद रात्रि 7 बजे खण्डवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!