ताज़ा ख़बरें

*आयुक्त द्वारा वार्डों में औचक निरीक्षण, स्वच्छता उल्लंघन पर रोज़ाना चालानी कार्रवाई के निर्देश*

खास खबर

*आयुक्त द्वारा वार्डों में औचक निरीक्षण, स्वच्छता उल्लंघन पर रोज़ाना चालानी कार्रवाई के निर्देश*
खण्डवा//स्वच्छता प्रणाली को सुदृढ़ करने और नागरिकों में अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियांका राजावत ने वार्ड स्तर पर औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में चल रहे स्वच्छता अभियान की निरंतर समीक्षा और निगरानी का हिस्सा है। निरीक्षण में संबंधित जोन प्रभारी, वार्ड दरोगा, अभियंता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गीले–सूखे कचरे के पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था और सफाई कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। नागरिकों द्वारा कचरे का पृथक्करण न किए जाने पर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
• सभी इंजीनियर अपने-अपने वार्ड का प्रतिदिन निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि नागरिक गीला व सूखा कचरा अलग-अलग दें।
• स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रतिदिन चालानी कार्रवाई की जाए।
• C&D (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट को सड़क पर न रखने हेतु नागरिकों को लगातार समझाइश दी जाए एवं निर्देश न मानने पर तत्काल चालानी कार्रवाई की जाए।

इसके बाद टीम आमना नदी पुल पर पहुँची, जहाँ आयुक्त ने संबंधित उपयंत्री को निर्देश दिया कि पुल के दोनों ओर जाली लगाई जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति नदी में कचरा न डाल सके।

इसी क्रम में आयुक्त द्वारा सोफिया कॉन्वेंट स्कूल सहित अन्य अस्पतालों STP (Sewage Treatment Plant) की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि संस्थान अपने STP की मरम्मत कर संचालन को तुरंत सुचारू कराएं.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!