ताज़ा ख़बरें

तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं के चालान बनाकर 600 रूपये वसूल किये

खास खबर

तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं के चालान बनाकर 600 रूपये वसूल किये

खण्डवा//राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.सुजीत वर्मा द्वारा 9 दिसम्बर तक तम्बाकू मुक्त युवा अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को खंडवा शहरी क्षेत्र के घंटाघर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य कई स्थानों पर तम्बाकू व्यसन मुक्ति रोगियों एवं युवाओं को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इसके साथ ही घंटाघर पर मजदूरों को तंबाकू मुिक्त की शपथ दिलाई। तम्बाकू नियंत्रण एवं निषेध के लिए बनाए गए कोटपा अधिनियम की धाराओं के सेक्शन 6 इ के उल्लंघन करने वाले तंबाकू युक्त सामग्री के विक्रेताओं के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 600 रुपए की अर्थदण्ड राशि वसूल की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!