6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत कावेश्वर पंचायत को मिला द्वितीय पुरस्कार
—
18 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होगा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
—
खण्डवा//6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में जिला खरगोन को प्रथम पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत एवं आंध्रप्रदेश के प्रकाशम् जिले की मुरूगुम्मी पंचायत को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 18 नवम्बर को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, खण्डवा के कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.नागार्जुन बी.गौड़ा को पुरस्कार प्रदान करेंगी। जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर गौडा ने बताया कि इस कार्यक्रम में खंडवा जिले को “जल संचय जन भागीदारी” अभियान में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भी पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं खण्डवा जिला प्रशासन के अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है।






