
कलेक्टर श्री गुप्ता ने युवा उत्सव कार्यक्रम में दी समझाइश
—
युवा सोशल मीडिया से दूर रहें, पुस्तक अध्ययन की आदत डालें
—
खण्डवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने स्थानीय गौरी कुंज सभागृह में आयोजित 29वें युवा उत्सव कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को समझाइश दी कि वे सोशल मीडिया में अपना समय व्यर्थ न गवाएं, बल्कि महापुरूषों की जीवनी या अन्य शिक्षाप्रद व उपयोगी विषयों पर केन्द्रित पुस्तकें पढ़ने की आदत डालें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अन्य पुस्तकें भी पढ़ना चाहिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने युवा उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि वे हाई स्कूल परीक्षा में शामिल होते ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया तथा कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के सदस्यों श्री विवेक केसरे सुश्री रजनी दुबे, श्री सचिन गंगराडे, डॉ. सोनिया सिंह, श्री नवीन सोनी, डॉ. तरूण जैन, श्री संतोष तिवारी खण्डवा, श्री संदीप जोशी शिक्षा विभाग, श्रीमती संतोष चौहान, सुश्री शबनम शाह, श्री नरेश सुर्वे, श्री विश्वास सोनी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
विधायक श्रीमती तन्वे ने विजेताओं को दिए पुरस्कार
खेल और युवा कल्याण विभाग खंडवा द्वारा मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, लोकनृत्य, लोकगीत एवं विज्ञान मेले सहित कुल सात विधाओं मे 190 बच्चों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता मे सूर्यांश मिश्रा प्रथम, यशस्वी परिहार द्वितीय, तथा सीमेंथा राम तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कहानी लेखन मे श्रतिका पटेल प्रथम, हरिओम मासरे द्वितीय, पूजा नागराज तृतीय, कविता लेखन मे सुभाष निगवाल प्रथम, प्रीति सेन द्वितीय मिलेश बर्डे तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता मे ऋतुजा जाधव प्रथम, अंकिता धीमान द्वितीय दुर्गेश चौहान तृतीय रहे। लोकनृत्य मे प्रथम पोलिटेक्निक हरसूद ग्रुप लोकगीत मे प्रथम विशाल म्यूजिक ग्रुप संगीत महाविद्यालय खंडवा एवं द्वितीय नवोदय विद्यालय पंधाना ग्रुप इसी तरह विज्ञान मेले मे प्रथम महक सोनी द्वितीय प्रथा महोदय एवं तृतीय मनीष परते रहे। पुरुस्कार वितरण श्रीमती कंचन मुकेश तनवे द्वारा किया गया। मंच संचालन श्री संदीप जोशी शिक्षा विभाग एवं चेतन गोहर खेल विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री रूप सिंह कलेश तथा खेल विभाग खंडवा के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे एवं आभार व्यक्त जिला खेल अधिकारी द्वारा किया गया।












