*विद्युत रखरखाव कार्य के कारण चारखेड़ा जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद*
खण्डवा// मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत रखरखाव कार्य किए जाने के कारण चारखेड़ा जल प्रदाय पंपिंग स्टेशन की बिजली आपूर्ति दिनांक 12/11/2025 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान चारखेड़ा जल संयंत्र से शहर की पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी।











