ताज़ा ख़बरें

छैगांवमाखन क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने रोड एजेंसी से समन्वय स्थापित कर जारी किये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

खास खबर

छैगांवमाखन क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने रोड एजेंसी से समन्वय स्थापित कर जारी किये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
खंडवा, 09 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा दिनांक 08.11.2025 को हुई क्राइम मीटिंग में दुर्घटनाओं की समीक्षा एवं दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु निर्देश दिए गये थे। जिसके पालन मे समीक्षा करने हेतु छेगांव माखन क्षेत्र में सबसे अधिक दुर्घटनाएं पाई गईं, जहां हरियाली ढाबा, हरियाली स्थान एवं आसपास के स्पॉट्स पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
इन निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 09.11.2025 को पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार एवं थाना छैगाँव माखन के सब-इंस्पेक्टर मंडलोई द्वारा छेगांव माखन एवं मोकलगांव के दुर्घटना संभावित स्थलों का भ्रमण कर सघन अवलोकन किया। स्थानीय रहवासियों से चर्चा के दौरान ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई, जहां घनी झाड़ियां, अपर्याप्त साइनेज एवं ट्रैफिक प्रवाह की कमी मुख्य कारण पाए गए। इन ब्लैक स्पॉट्स के सुधार हेतु संबंधित विभागों (जैसे लोक निर्माण विभाग एवं रोड एजेंसी) को तत्काल पत्राचार कर झाड़ी कटाई, स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने एवं रोड मार्किंग जैसे कार्यों के निर्देश दिए गए।
दुर्घटनाओं को कम करने के प्रमुख कारण एवं उपाय:
– झाड़ी कटाई एवं साफ-सफाई: घनी वनस्पति दृश्यता बाधित करती है, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं। तत्काल कटाई से सड़क किनारे 50 मीटर तक स्पष्टता सुनिश्चित होगी, जिससे ओवरटेकिंग एवं मोड़ पर दुर्घटनाएं कम हो सकती हैं।
– साइनेज एवं चेतावनी बोर्ड: अपर्याप्त साइनेज के कारण स्पीड कंट्रोल नहीं होता। नई चेतावनी पट्टियां (जैसे ‘ब्लैक स्पॉट क्षेत्र’, ‘धीमी गति अपनाएं’) लगाने से चालकों की सतर्कता बढ़ेगी, जो दुर्घटनाओं को घटा सकती है।
– ट्रैफिक सुधार- रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर एवं लाइटिंग सुविधा से ट्रैफिक प्रवाह बेहतर होगा। स्थानीय चर्चा से पता चला कि रात में खराब रोशनी हादसों का बड़ा कारण है; LED लाइट्स स्थापना से रात्रिकालीन दुर्घटनाएं न्यूनतम होंगी।
– जागरूकता अभियान थाना-चौकी स्तर पर चलाकर शिक्षा एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने से लापरवाही कम होगी, जो समग्र रूप से दुर्घटनाओं में कमी लाएगा।
सभी थाना-चौकी प्रभारियों को स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने एवं नियमित निरीक्षण के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!