
मनरेगा की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की संयुक्त अध्यक्षता में मनरेगा की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद पंचायतों के सीईओ, सहायक यंत्री मनरेगा, एपीओ, बीएम एरलम सहित उपयंत्री उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत श्रम नियोजन को बढ़ाने और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने “एक बगिया माँ के नाम” उपयोजना की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करें।










