
झाबुआ। झाबुआ जिले के लिए गर्व का क्षण है कि जिले की तीन महिला खिलाड़ी अर्चना राठौर, अनु भाबोर और कुसुम कनेश 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 5 से 9 नवम्बर 2025 तक चेन्नई में आयोजित की जा रही है।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भारत सहित 22 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत की टीम में मध्यप्रदेश से 12 पुरुष और 15 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन, झाबुआ के सचिव कोमल बारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि झाबुआ की ये तीनों खिलाड़ी पिछले वर्ष राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप, पुणे (महाराष्ट्र) में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले तीनों खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी और लगातार मेहनत की है।
आज सुबह कॉलेज मैदान पर गुड मॉर्निंग क्लब के महिला एवं पुरुष इकाई के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों का हार माला पहनकर किया स्वागत एवं खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दी शभकामनाएं
एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र शर्मा, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल शर्मा, तथा सदस्य सुनीता अलावा, विनीता बारिया, रुचिका बारिया, रेशमा डामोर,तस्नीम,सुनीता चौहान, वनिता बारिया,अंजू भूरिया मोना गुण्डिया, पार्वती किराड़, संतु अलावा, नीलम चौहान, दीपमाला भाबोर, सोनी निनामा सहित अध्यक्ष देवालाल परमार, सीताराम डामोर, रेमसिंह डामोर, दिनेश खराड़ी, हेमराज चौधरी, राकेश परमार, दिलीप मावी, जगदीश परमार और मुनसिंह परमार ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
इन तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से न केवल झाबुआ बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित होने की उम्मीद है।










