
*झोन क्रमांक 01 में गंदगी एवं पॉलिथीन पर जुर्माना कार्रवाई*
खण्डवा//नगर निगम खंडवा द्वारा स्वच्छता बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झोन क्रमांक 01 के अंतर्गत वार्ड 03 एवं 35 में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को गंदगी फैलाने और मिक्स कचरा देने वालों पर ₹350 का जुर्माना लगाया गया। वहीं कल दिनांक 28 अक्टूबर को ₹1250 की कार्रवाई की गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल ₹1600 की राशि वसूल की गई।
उक्त कार्रवाई झोन प्रभारी भुवन श्रीमाली के मार्गदर्शन में वार्ड प्रभारी रहीश खान, अंकित देशमुख, इमरान पठान, आकाश सारसर एवं कमल तायडे की उपस्थिति में संपन्न हुई। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे गीला-सूखा कचरा अलग-अलग दें और पॉलिथीन का उपयोग न करें।












