
#हरदोई शराब ठेके के सेल्समैन से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, हुए गिरफ्तार, देहात कोतवाली पुलिस ने जनकपुर निवासी मेवाराम पुत्र मिट्ठूलाल और हरिपुर ग्रांट निवासी अभिषेक पुत्र अशोक को मुठभेड़ में घायल होने के बाद किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, पुलिस ने चेकिंग के दौरान इटौली पुल पर रोकने की कोशिश की तो बदमाश पिकअप लेकर भागने लगे, पुलिस ने पीछा किया और रंजीतपुरवा के पास डाले को घेर लिया, खुद को घिरा देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक पिकअप, 14 हजार रुपए, एक चाभी का गुच्छा, दो तमंचे, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद, मंगली पुरवा में शराब के ठेके पर सेल्समैन इटौली निवासी राहुल कुमार से आशा गांव के पास बदमाशों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम….
#Trilok,news #hardoi









