हरदोई -विकास खंड कोथावा की ग्राम पंचायत गिरधरपुर में सफाई कर्मी की लापरवाही बरतने पर लगे गंभीर आरोप**
,,
फैली गंदगी के साथ ही धूमधाम से मनाई गई दीवाली,,
ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी किस्मत देवी को कभी भी गांव में सफाई करते हुए किसी ग्रामीण ने नही देखा,, आखिर देखेगा भी कैसे, क्योंकि सफाई कर्मी द्वारा कभी सफाई ही नहीं की जाती,, कई महीनो बाद 300 में लेबर पकड़ कर कागजों की पूर्ति कर लाखो रुपए हड़प लिए जाते हैं, सरकार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत करोड़ों रुपए खर्च कर रही है पर जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है, गांव में फैली गंदगी बता रही है कि कर्मचारियों द्वारा कितने दिनों बाद सफाई कराई जाती हैं, ग्राम पंचायत में जुड़े मजरा बल्देव पुरवा,, कमलापुर में भी ग्रामीणों द्वारा नालियों मे फैली गंदगी का आरोप है, दिवाली पर भी सफाई व्यवस्था ध्वस्त रही,, गंदगी के साथ ही धूमधाम से मनाया गया त्यौहार पर तैनात सफाई कर्मी द्वारा साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही बरती गई,, ग्रामीणों ने बताया है कि सफाई कर्मी किस्मत देवी के पुत्र प्रतिनिधित्व करते हैं, समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा नालियों में गंदगी को लेकर जब उन्हे अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि हर महीने सफाई करने का ठेका नही है उनके पास , और आजकल लेबर नही मिल पा रहे हैं,, ग्रामीणों ने कहा है कि सफाई कर्मी किस्मत देवी पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही किए जाने पर,, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता हैं ” ग्राम पंचायत वाशियो ने कहा है कि इस बिंदु को जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा,
Report -Trilok News Hardoi
📞8400440135,📞8127812056








