ताज़ा ख़बरें

उपाध्याय विश्रुत सागर जी के सानिध्य में दिगंबर जिनालयों में दीपावली की अमावस्या पर भगवान महावीर का मनेगा मोक्ष कल्याणक महोत्सव

पूजन, अभिषेक व शांतिधारा कर समाजजन चढ़ाएंगे भगवान महावीर को लाडू

उपाध्याय विश्रुत सागर जी के सानिध्य में दिगंबर जिनालयों में दीपावली की अमावस्या पर भगवान महावीर का मनेगा मोक्ष कल्याणक महोत्सव

पूजन, अभिषेक व शांतिधारा कर समाजजन चढ़ाएंगे भगवान महावीर को लाडू

खंडवा। दिगंबर जैन समाज के 24 वें तीर्थकर 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक मिती कार्तिक कृष्ण अमावस्या मंगलवार को उपाध्याय श्री विश्रुत सागरजी महाराजजी के ससंघ के सानिध्य में 21 अक्टूबर 2025 को अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक मनाया जाएगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि नगर के सभी दिगंबर जिनालयों में भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। जैन धर्म में जन्म से ज्यादा मोक्ष को महत्व दिया गया है। अत: समाजजन समस्त तीर्थंकरों के मोक्षकल्याणक दिवस को धार्मिक उल्लास के साथ पूजा अर्चना करते हुए लाडू चढ़ाते हैं। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी जन्म कुण्डलपुर नगरी में हुआ वहीं तप और तपस्या करते हुए पावापुर की सिद्ध भूमि के जलाशय में कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन भगवान महावीर ने मोक्ष गति को प्राप्त किया था, तब से जैन समाज के सामाजिक बंधु जहां पावापुर सिद्ध क्षेत्र पहुंचकर मोक्ष कल्याणक दिवस मनाकर लाडू चढ़ाते हैं वहीं पूरे देश के साथ ही खंडवा नगर में भी समस्त जैन मंदिरों में भगवान महावीर का निर्वाण उत्सव दीपावली के त्यौहार की तरह मनाकर प्रात:काल घी का दीपक जलाकर मंदिरों में पहुंचकर भगवान महावीर के पूजन के साथ अभिषेक व शांतिधारा के पश्चात निर्वाण कांड का वाचन करते हुए सामुहिक रूप से लाडू चढ़ाते हैं।
हम सभी इस महामांगलिक पुण्य अवसर पर वीर प्रभु के तप, ज्ञान, नियम, निर्वाण की महिमा का गुणगान एवं अनुकरण करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाए।
तय कार्यक्रम अनुसार श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर घासपुरा में प्रात: 7.05 बजे, श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला सराफा उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 7.20, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर छात्रावास में 7.40, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कहान नगर में प्रात: 8 बजे, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर सेठी नगर में 8.15, श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर नवकार नगर में 8.30 बजे, श्री धर्मोदय तीर्थ आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बोरगांवखुर्द में प्रात: 9 बजे सामाजिक बंधुओं द्वारा पहुंचकर भगवान महावीर के दर्शन कर लाडृू चढ़ाया जाएगा।
पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा में दिनांक 22/10/25 दिन बुधवार को प्रातः 08:30 बजे शिखरों पर पंडित निखिलेश जैन के निर्देशन में नवीन ध्वजा चढ़ाई जावेगी, जिसकी बोलिया श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में दिनांक 21/10/25 दिन मंगलवार को निर्वाण लाडू चढ़ाये जाने के पूर्व लगाई जावेगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!