
खण्डवा// भारत सरकार संचार मंत्रालय, भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित निर्माण पैक्स 2025 के अंतर्गत फिलाटेलि क्विज प्रतियोगिता में 
संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा ओजस्वी गंगराड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता अरविंद कुमार नितिन कुमार हायर सेकेंडरी स्कूल खंडवा में आयोजित की गई। जिसमें खंडवा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्था के छात्रों ने भाग लिया।
इस उपलब्धि पर अपर कलेक्टर खंडवा, श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।












