जिले मे त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
31 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 18 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 17.10.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 08 गिरफ़्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, 14 जमानती वारंट, 41 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 17.10.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 17 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8200/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 17.10.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पदमनगर के आरोपी राहुल पिता राधेश्याम कनाडे उम्र 30 साल निवासी गोलजोशी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1260/- रुपये की जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी नंदराम पिता सौमाजी भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम टाकलीकला के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। थाना छैगावमाखन के आरोपी अंकित पिता दीपक कटियारे जाति बलाही उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिलनखेडा थाना छैगावमाखन जिला खण्डवा के कब्जे से 18 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा शराब 3.240 लीटर कीमती 1440/- रूपये की जप्त की गई। उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 17.10.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 31 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 19 प्रकरणों मे 26 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरण मे 05 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 25 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,515 2 minutes read











