

रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ भारत स्काउट गाइड शिवाजी “पैक” के कब बालकों द्वारा केशव विद्यापीठ झाबुआ में विश्व हाथ धुलाई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वंदना नायर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए भोजन से पहले और बाद में तथा शौच के पश्चात हाथों को सही तरीके से धोना चाहिए। स्वच्छ हाथ ही स्वस्थ जीवन की कुंजी हैं।
इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के जिला सह सचिव श्री प्रदीप कुमार पंड्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन किया तथा सभी को नियमित रूप से हाथ धोने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं रितिका सेठिया एवं लविना राठौर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कब मास्टर शुभम राव द्वारा किया गया।








