नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 व 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी , अब 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
—
खण्डवा//प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय, नोयडा से प्राप्त सूचना के अनुसार सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की संभावित रिक्तियों पर प्रवेश के लिए 7 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है। कक्षा 8वीं एवं कक्षा 10वीं में अध्ययनरत जिले में निवासरत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही पहले से भरे आवेदन पत्रों में क्षेत्र, लिंग, श्रेणी, अशक्तता, परीक्षा का माध्यम आदि के सुधार की सुविधा 22 से 25 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।









