पल्स पोलियो जन जागरुकता रैली 11 अक्टूबर को
—
खण्डवा//आगामी 12 अक्टूबर को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो निरोधक दवा पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से 11 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 9ः30 बजे से नर्सिंग छात्र छात्राओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की जन जागरुकता रैली निकाली जायेगी। यह रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर नगर निगम, घंटाघर, बॉम्बे बाजार, बस स्टैण्ड, मछली बाजार, जलेबी चौक से होती हुई जिला चिकित्सालय परिसर खण्डवा में ही सम्पन्न होगी।








