
पखवाड़े के समापन पर महात्मा गांधी और स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया।
प्रधानमंत्री जी गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाकर भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,
जिला अध्यक्ष महापौर विधायक ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथों में झाड़ू लेकर आम जन को स्वच्छता का दिया संदेश।
खंडवा।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाडे का समापन हुआ। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर उनके फोटो पर जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर नमन कर उन्हें याद किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा संगठन द्वारा कई प्रकार के सेवा कार्य आयोजित हुए। समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मुख्य आथित्य में भाजपा कार्यालय में अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,सेवा पखवाड़े के संयोजक अरुण सिंह मुन्ना,महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा प्रवक्ता सुनील जैन के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गांधीजी शास्त्री जी के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और स्वदेशी के मूल सिद्धांत के आधार पर भारत को आजाद कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाकर भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। गांधी जी की सादगी को अपनाकर आज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ना चाहिए। पूरा देश आज महात्मा गांधी के विचारों व आदर्शों के साथ चलकर आगे बढ़ रहा है।
श्री तोमर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराकर भारतीय लोगों का स्वाभिमान आस
मान तक ऊंचा उठाया। देशभर के लोगों का समर्थन जुटाया और स्वदेशी के भाव को लेकर विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर स्वदेशी की अलख जलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी के स्वदेशी को अपनाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हें। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। सच्चे अर्थों में स्वदेशी के मूल मंत्रों के आधार पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार भी कदम से कदम मिलाकर साथ चलने को तैयार है। महापौर और विधायक ने भी सभी उपस्थित जनों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आजादी के आंदोलन के समय ही महात्मा गांधी ने स्वदेशी की जो अलख जगाई थी, उसे आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आगे बढ़ाकर लोगों को स्वदेशी से जुड़ने का अभियान चला रहे हैं। स्वदेशी का यह अभियान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महती भूमिका अदा करेगा। हम सभी गांधी जी एवं शास्त्री जी के बताएं मार्ग पर चलकर देश को विकसित बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम के पूर्व नगर निगम के समीप
जिला अध्यक्ष श्री तोमर सहित सभी जनप्रतिनिधि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं अपने हाथों में झाड़ू लेकर आम जन को सफाई का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, हरीश कोटवाले, अरुण सिंह मुन्ना, धर्मेंद्र बजाज, विधायक देवेंद्र वर्मा, सुनील जैन, अनिल विश्वकर्मा,गणेश गुरबाणी, तपन डोंगरे, सुधांशु जैन, अनूप पटेल, राजेश यादव, सोमनाथ काले, स्नेहा पाराशर, रोहित मिश्रा, प्रदीप यादव, मंगलेश तोमर,आशीष राजपूत, भारत पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।










