
नगर में पहली बार मुनि संघ के सानिध्य में नो दिवसीय नव देवता मंडल विधान का हुआ पूजन।
मंडल विधान के समापन पर सभी के कल्याण हेतु हुआ हवन।
विजयदशमी पर्व पर अष्टमूलगुण धारण कर अंगीकार करने की ओर अग्रसर होना चाहिए। ,,श्री विश्रुत सागर महाराज,,
खंडवा।। विजयादशमी पर रावण का प्रसंग सभी को विदित है,इसके अतिरिक्त आज ही के दिवस नौ दिवसीय भक्ति आराधना कर भरत चक्रवर्ती अपनी विजय यात्रा हेतु निकले थे, यह दिवस श्रमण परंपरा गौरव महावीरकीर्तिजी महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस एवं शहर मे विराजित मुनि निर्वेदसागरजी का क्षुल्लक दीक्षा दिवस भी है ! बुराईयों,मन की कलुषता,पांचों प्रकार के पाप के दहन का प्रतीक यह त्यौहार बिना मुहुर्त के शुभ मुहूर्त प्रदान करता है ! मात्र एक त्रुटि से रावण का संपूर्ण पंचम काल में दहन होता है,हम सभी को विजयादशमी पर्व पर अष्टमूलगुण धारण कर महाव्रत अंगीकार करने की और अग्रसर होना चाहिए! तभी हमें जन्म और मृत्यु के इस संसार परिभ्रमण से मुक्ति मिल सकेगी !
विजयादशमी पर्व पर नवकार नगर मे चल रही प्रवचन माला में उपरोक्त वचन प.पूज्य उपाध्याय श्री विश्रुतसागरजी महाराज ने कहे, समाज के सचिव सुनील जैन, पंकज सेठी ने बताया कि संत हमारे नगर में जब रहते हैं तो कई धार्मिक आयोजन आयोजित होते हैं जिसका लाभ हम सभी को प्राप्त होता है। मुनी संघ के सानिध्य में पहली बार नवकार नगर जैन मंदिर में 9 दिनों तक नव देवता विधान मंडल का आयोजन आयोजित हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त किया। साथ ही पहली मुनि संघ के सानिध्य में उपनयन संस्कार शिविर भी आयोजित हुआ। मुनि सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन,प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि पूज्य मुनिसंघ की गुरुवार को आहारचर्या श्रीमती श्वेता हेमंत गोधा एवं श्रीमती मीना सुरेशजी जैन परिवार के सहयोग से संपन्न हुई!
नवकार नगर जिन मंदिर में अविरत नौ दिवसीय नवदेवता विधान की पूर्णाहुति आज भक्तिमय पूजन एवं हवन के माध्यम से संपूर्ण हुई ! गुरूवार आयोजित आकर्षक भक्तिमय धार्मिक आयोजन में पूज्य उपाध्याय संघ के मुखारविंद से शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र सुलभ सुभाष सेठी एवं ईशान इंद्र,चक्रवर्ती ,यज्ञनायक के रूप में पंकज छाबड़ा, अतुल जैन, पवन पाटनी, सचिन छाबडा ने प्राप्त किया !
मनीष सेठी,शैलेंद्र बैनाडा,अजय पाटनी,मनीष पाटनी ने सहयोगी इंद्र रुप में विधान में सहभागिता की ! पूज्य मुनिराज निर्वेदसागरजी महाराज के क्षुल्लक दीक्षा दिवस के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को पूज्य मुनिराज निर्वेदसागरजी की देशना का पुण्य भी प्राप्त हुआ ! प्रतिष्ठाचार्य पारस भैयाजी के सानिध्य में एवं अतुल भैया के मधुर स्वरों से आज नवदेवता एवं सरस्वती पूजन एवं हवन संपन्न हुआ ! हवन पर पुष्पांजली एवं जल शुद्धि का पुण्योदय सेवन स्टार मित्र मंडल ने प्राप्त किया! पूज्य मुनिसंघ के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सौधर्म इंद्र एवं नवकार नगर ट्रस्ट मंडल ने प्राप्त किया !










