
खंडवा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु स्कूलों एवं आवासीय क्षेत्र मे “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत किया जागरूक

खंडवा,जिला खंडवा मे अभिमन्यु अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश कुमार दुबे को बनाया गया है। जिला पुलिस खंडवा के द्वारा प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रमुख स्कूल एवं कालेजों मे जाकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों के माध्यम से “मै हूँ अभिमन्यु” कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके तहत मैं हूँ अभिमन्यु का सेल्फ़ी पॉइंट प्रमुख स्कूल, कालेज, मॉल, गरबा एवं दुर्गा पंडाल मे लगाया गया है।
“मैं हूँ अभिमन्यु”मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक परिवर्तनकारी पहल है जिसका उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। मैं हूँ अभिमन्यु के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है जहाँ महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है।
दिनांक 30.09.25 को थाना हरसूद द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल सेल्दा मे स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया, जिसमें करीब 100 से 150 छात्र छात्राएं शामिल हुए।थाना खालवा क्षेत्र के स्कूल मे जाकर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत छात्र छात्राओ को किया जागरूक।थाना पंधाना कस्बा में गांधी चौक में लोगों का एकत्रित कर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत लोगों को डायल 112 एवं महिला संबंधित हेल्पलाइन एवं साइबर अपराध संबंधित आदि जानकारी लोगों को दी गई है।













